कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार निज संवाददाता जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के 2625 वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आनंद भवन से निकल गई प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन मंदिर पहुंची। सभी भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा आराधना की। गीतों का संगान किया। तत्पश्चात प्रभात फेरी जय घोष नारों के साथ जैन अतिथि भवन पहुंची। तेरापंथ सभा अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को परम धर्म माना और समस्त मानव जीवन को जियो और जीने दो का मंत्र दिया था। राजकुमार पुगलिया, तेजकरण संचेती, हनुमानमल नाहटा, राजेश पटावरी, वीरेंद्र संचेती, मनीष नाहटा, दयाचंद जैन सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...