हाजीपुर, मार्च 31 -- वैशाली । संवाद सूत्र जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर सोमवार को भगवान महावीर के ननिहाल वैशाली के ऐतिहासिक बावन पोखर स्थित जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। अहले सुबह से ही बिहार के अलग-अलग जिलों से आए जैन समाज के लोग यहां इकट्ठा होने लगे, यहां आए सभी जैन धर्मावलंबियों ने पूजा-अर्चना की और शोभा यात्रा में शामिल हुए, अहिसा परमो धर्म, जीयो ओर जीने दो, मांसाहार का त्याग कर शाकाहारी बनें आदि स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर लिए श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल दर्जनों बैलगाड़ी को सजाकर उस पर आकर्षक झांकी निकाली गयी जिसमें भगवान महावीर के कई रूप दिखाए गए थे। शोभा यात्रा में मुजफ्फरपुर, पटना एवं दिल्ली से आए सैकड़ों जैन धर्मावलंबी भजन गाते एवं नृत्य कर रहे थे। शोभा यात्रा बाव...