रांची, मार्च 25 -- रांची। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च को मनाया जाएगा। श्री जैन श्वेताम्बर संघ के संरक्षक सम्पत लाल रामपुरिया ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे डोरंडा स्थित जैन श्वेताम्बर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तुलसी चौक, मेकन चौक और हाई कोर्ट होते हुए सुबह 10:30 बजे वापस मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के उपरांत धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से स्वामी वात्सल्य (प्रीति भोज) कार्यक्रम रखा गया है। समारोह में महापौर रोशनी खलखो एवं पूर्व उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...