रांची, मार्च 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और एक शांतिपूर्ण व समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल सोमवार को सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती महोत्सव और मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का 'जियो और जीने दो' का मूल मंत्र सह-अस्तित्व, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में शामिल श्रद्धालुओं को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं।...