बिजनौर, मार्च 31 -- नहटौर। भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर श्री दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भव्य गजरथ शोभायात्रा निकाली। सौधर्म इंद्र अरुण जैन ने पांडु शिला में श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। सोमवार को भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर में पं. सन्मति जैन द्वारा भगवान महावीर जी की पूजन कराया। पूजा अर्चना में श्रदालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पूजन के उपरांत श्रीजी मंदिर से भगवान महावीर की भव्य गजरथ शोभायात्रा निकाली गई जिसका कई स्थानों पर पुष्प वर्षाकर व आरती कर स्वागत किया। जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्थित पांडुशिला पर भगवान महावीर जी का सौधर्म इंद्र बने अरुण जैन ने जलाभिषेक किया। सात सूंड का ऐरावत हाथी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा।शोभायात्रा में सबसे आगे ध्वज लेकर यात्रा की अगवानी करते हुए...