गिरडीह, मार्च 31 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जिओ ओर जीने दो संदेश देनेवाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक मधुबन में धूमधाम से मनाया गया। मधुबन में विभिन्न मंदिरों में पूजा आराधना व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जन्म जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साधु संतों के सानिध्य में भारी संख्या में श्रधालुओं ने भक्ति भावना को आत्मसात किया। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में भगवान महावीर जयंती पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय रहा। सत्य अहिंसा और शांति का संदेश देने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का विशेष पूजा आराधना शांतिधारा व अभिषेक किया गया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मधुबन में आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा...