रुद्रप्रयाग, नवम्बर 19 -- द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली अपने दूसरे पड़ाव रांसी पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद भक्तों ने डोली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। भगवान मद्महेश्वर के जयघोषों के बीच डोली मां राकेश्वरी मंदिर में पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया गया। आज सुबह डोली तीसरे पड़ाव गिरिया के लिए प्रस्थान करेगी। बुधवार को भगवान मद्महेश्वर की डोली ने सुबह पूजा अर्चना के बाद गौंडार से रांसी के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में भक्तों के स्वागत के साथ डोली आगे बढ़ती गई। अपराह्न भगवान की डोली रांसी पहुंची। यहां महिलाओं द्वारा बाबा के मांगल गीतों के साथ डोली का भव्य स्वागत किया। अनेक प्रकार के पुष्पों की डोली पर वर्षा की गई। सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय दिखाई दिया। ग्रामीणों के स्वागत के बाद डोली मां राकेश्वरी मंदिर पहुंची। जहां रात में भजन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.