रुद्रप्रयाग, नवम्बर 20 -- द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली यात्रा गुरुवार को अंतिम पड़ाव गिरिया पहुंची जहां मौजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने डोली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। साथ ही भगवान के जयकारों के साथ डोली के दर्शन किए। आज शुक्रवार को डोली मुख्य शीतकालीन स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। गुरुवार सुबह पूजा अर्चना के साथ भगवान मद्महेश्वर की डोली ने रांसी स्थित मां राकेश्वरी मंदिर से गिरिया गांव के लिए प्रस्थान किया। बड़ी संख्या में भक्तों एवं ग्रामीणों के साथ डोली अनेक गांवों से होते हुए गिरिया पहुंची। इससे पहले गांव-गांव में भगवान मद्महेश्वर की डोली दर्शन के लिए लोग एकत्र रहे। लोगों ने पुष्प माला के साथ ही पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई जगहों पर तो रास्तों में स्थानीय महिला, पुरुष और स्कूली बच्चे डोली के स्वागत के लिए ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.