छपरा, फरवरी 15 -- पेज चार की लीड देवगण, भूत-प्रेत-पिशाच-निशाचर बारात में हुए शामिल विशाल शिवलिंग व सोमनाथ मंदिर बने आकर्षण शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी बारात व श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा छपरा, हमारे प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर शहर में गुरुवार को आशुतोष भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकली। बारात में देवगण, भूत-प्रेत-पिशाच-निशाचर शामिल हुए। कहीं भगवान विष्णु भक्तों को अभयदान दे रहे थे तो कहीं भगवान इंद्र पर भक्त पुष्पवर्षा कर रहे थे। अलौकिक आनंद की सृष्टि हो रही थी। शहर के दो मंदिरों श्रीमनोकामना नाथ मंदिर व श्रीराम जानकी मंदिर से शिव बारात निकाली गयी। शहर में बारात व बारातियों ने भ्रमण किया फिर रात में मां पार्वती और देवाधिदेव महादेव का विवाह संपन्न हुआ। आस्था, उत्साह और अलौकिक श्रद्धा के बीच महाशिवरात्रि पर छपरा के लोग रविवार को भक्तिरस...