सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात एक अलौकिक और अदभुत नजारा दिखा।जिसमे देव,दानव, भूत ,प्रेत एक साथ महादेव के जयकारे लगाते हैं।भगवान शिव भस्म लगाए ,गले में सर्प और नर मुंडो की माला पहने ,त्रिशूल और डमरू के साथ नंदी पर सवार होकर निकले। भोले की बारात में एक साथ भूत,पिशाच जमकर नाचे।जो जीवंत झांकियां लग रही थी। रास्ते में पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े और डमरू के साथ यह बारात सांप्रदायिक सौहार्द और भक्ति का अनूठा संदेश देती है।जिसमे नगर थाना परिसर स्थित बाबा मनोकामना नाथ शिव मंदिर एवं पुनौरा धाम स्थित शिव सेवा समिति के पुंडरीकेश्वर महादेव मंदिर परिसर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।बारात में भगवान शिव , पार्वती, ब्रह्मा, विष्णु, गणेश,भूत,पिशाच एवं शिवगण की झांकियां अदभुत छटा बिखेर रही थीं।इस दौरान बम बम भोले और हर हर मह...