भगवान भास्कर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ : भव्य ग्राम परिभ्रमण में उमड़ी आस्था
आरा, जून 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सीमावर्ती आरा सदर प्रखंड के बसंतपुर गांव में आयोजित भगवान भास्कर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत सोमवार को भव्य ग्राम परिभ्रमण निकाला गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवक एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।ग्राम परिभ्रमण के दौरान श्रद्धालु भगवान भास्कर के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक ध्वज, कलश और मंगल वाद्ययंत्रों से सजी यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान धर्म, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। महायज्ञ आयोजन समिति ने बताया कि भगवान भास्कर की प्राण-प्रतिष्ठा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.