नवादा, मार्च 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ महापर्व प्राणियों के जीवन आधार सूर्य को नमन करने का संकल्प है। सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ मैया का अनुष्ठान भी पूरा होता है। प्राणियों के जीवनाधार सूर्य के साथ छठ मैया की होने वाली पूजा स्वच्छता और सहभागिता का अनूठा उदाहरण है, जिसमें सम्पूर्ण जिले वासी रम गए हैं। छठ महापर्व पर दान, त्याग, सेवा और सद्भाव के संदेश को संप्रेषित करने की तैयारी हर छठ व्रती का ध्येय रहता है। नवादा जिले के छठ महापर्व को सर्वोच्च शिखर प्रदान करने की ललक हर एक छठ व्रती और उनके परिजनों में परिलक्षित हो रहा है। कुल मिला पूरी तरह से नवादा जिला छठ की रंग में रंग गया है। छठ मैया की पूजा बहुत पवित्र मन से की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार छठ माता संतानों की रक्षा करती हैं और दीर्घायु प्रदान करती हैं। शास्त्रों में...