भगवान बुद्ध ने दिखाया शांति अहिंसा का मार्ग
कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने धर्म, ज्ञान और शांति की पावन भूमि सारनाथ पहुँचकर भगवान तथागत बुद्ध की प्रथम धर्मचक्र प्रवर्तन स्थली के दर्शन किए। उन्होंने कहा सारनाथ वह ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरा है, जहाँ भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के पश्चात अपना प्रथम उपदेश देकर मानवता को सत्य, अहिंसा, करुणा, प्रेम एवं सदाचार का मार्ग दिखाया। यह स्थान आज भी विश्व भर के करोड़ों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आस्था, प्रेरणा और शांति का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने भगवान बुद्ध की पावन प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही मानवता के कल्याण, सामाजिक समरसता एवं विश्व शांति के लिए भी प्रार्थना की। विश्व शांति यात्रा 2026 के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.