मोतिहारी, मई 27 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। सभी समाज के व्यक्तिगत जीवन का सवाल हो, परिवार का सवाल हो, पूरे समाज का सवाल हो, देश का सवाल हो या पूरी दुनिया का सवाल हो इन सभी सवालों का जवाब कहीं एक जगह ढूंढना हो तो वह सिर्फ भगवान बुद्ध के विचारों में मिलता है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री,राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने बौद्ध विहार सिसवा कोड़र में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा महायज्ञ महोत्सव में जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बुद्ध के विचारों व उनके जीवन से संबंधित स्मृति चिह्न की स्थापना हर पंचायतों में होना चाहिए। भगवान बुद्ध के विचार इतने सरल है कि इसे सभी लोग आसानी से समझ सकते हैं। इस दौरान श्री कुशवाहा ने यह भी कहा कि बिहार सरकार को भगवान बुद्ध के ज्ञान की धरती बोध गया स्थित...