वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत मंगलवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 'दक्षिण एशिया में बौद्ध धर्म का अन्वेषण: विस्तार, पुरातत्त्व, कला एवं वास्तुकला तथा सांस्कृतिक प्रभाव' विषयक सम्मेलन में जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम और नेपाल सहित विभिन्न देशों और भारत के 24 राज्यों से आए विद्वान, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्व एशिया सहित विश्व के अनेक क्षेत्रों में आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। विशिष्ट अतिथि जापान फाउंडेशन के महानिदे...