गिरडीह, मई 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत बुद्ध विहार कंदाजोर में शनिवार मध्य रात्रि तक चलने वाले अंबेडकर मेला सह बौद्ध मिलन समारोह में गिरिडीह जिले के साथ साथ अन्य जगहों के बौद्ध भिक्षु, बौद्ध, विद्वान, बुद्धिजीवियों, वक्ता, नाटककार, साहित्यकार, संगीतकार आदि ने भाग लिया। आयोजन में धम्म यात्रा के साथ साथ भगवान बुद्ध की 2588 वीं जयंती पर लोगों ने भगवान बुद्ध के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कहा गया कि वर्तमान समय में भगवान गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर सबको चलने की जरूरत है। इसी से विश्व का कल्याण संभव है। मौके पर झारखंड राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि धर्म दुःख को सुख में बदलता है। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प जीवन में दुख है परंतु इस दुख को रोका जा सकता है। कहा कि भगवान बुद्ध का ...