बदायूं, अप्रैल 13 -- भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी द्वारा बलिया में कार्यकर्ताओं संग बैठक की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि जयप्रकाश मौर्य ने धम्म पर प्रकाश डाला। कहा, भगवान बुद्ध का धर्म केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विख्यात है। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संघलता बौद्ध को नियुक्ति पत्र दिया। आंवला तहसील अध्यक्ष राजकुमार को बनाया गया। वेदपाल मौर्य को जिला उपाध्यक्ष बरेली बनाया। राजन गौतम को ब्लॉक अध्यक्ष भमोरा बनाया। इस दौरान धम्म मटेरियल बुद्ध की किताबें भगवान बुद्ध के कैलेंडर भी वितरित किये। भिक्षु शाक्य मुनि थेरा, भिक्षु प्रियशील, मिथलेश कुमारी, होमेंद्र स्वरूप बौद्ध, प्रीति बौद्ध ,राजन बौद्ध, राजकुमार बौद्ध ,वेदपाल बौद्ध, विवेक कुमार बौद्ध ,बृजेश कुमार बौद्ध, सुरेश बौद्ध, हंसराज बौद्ध ,प्रमोद बौद्ध ,लेखराज बौद्ध, बुधपाल बौद्...