गढ़वा, नवम्बर 15 -- मेराल, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को डीएवी लीलावचन विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि भगवान बिरसा मुंडा समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासियों को एकजुट किया। उन्होंनें जल, जंगल और जमीन पर अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उक्त अवसर पर छात्रों ने धरती आबा के जीवन संघर्ष, उनके आंदोलन और समाज सुधार के संदेश पर आधारित नृत्य-नाटक, भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता, राज्य निर्माण या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.