रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल जनजातीय समाज के नायक नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और औपनिवेशिक दमन के विरुद्ध भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक थे। मातृभूमि और संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। राज्यपाल रविवार को बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजित 'वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन' के फ्लैग-ऑफ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह साइक्लोथॉन महज एक साइकिल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, युवा शक्ति और जनजातीय गौरव का सशक्त प्रतिबिंब है। राज्यपाल ने एनसीसी बिहार-झारखंड निदेशालय और आयोजन से जुड़े अधिकारियों व प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.