रांची, नवम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि जनजाति प्रतिरोध आंदोलन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का अभिन्न अंग है। जनजाति समाज का समृद्धशाली इतिहास रहा है। उनकी गौरव गाथा आज भी स्थानीय लोकगीत और लोकोक्तियों में देखने को मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने 15 नवम्बर, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया, जो आने वाले वर्षों में भारतवासियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। राज्यपाल शनिवार को रांची विवि के दीक्षांत मंडप में जनजातीय गौरव दिवस आयोजन समिति की ओर से जनजातीय गौरव दिवस समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत कम आयु में जनजाति पहचान और स्वायत्तता के लिए अपना जीवन राष्ट्र पर समर्पित कर दिया। उनका युद्ध के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.