जामताड़ा, जून 9 -- जामताड़ा। जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। एसपी शंभू कुमार सिंह की अगुवाई में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सहित जिला मुख्यालय के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। ​कार्यक्रम की शुरुआत एसपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। क्रमश: उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बारी-बारी से अमर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि दी। एसपी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में जल, जंगल, जमीन और राष्ट्र की अस्मिता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर अमर हो गए। यह भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर किया श्रद्धासुमन अर्पित उनका...