रांची, जून 9 -- खूंटी, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी, खूंटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस अवसर पर कचहरी परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषण के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को नई चेतना दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी अन्याय और शोषण के विरुद्ध बिरसा के उलगुलान की भावना प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखं...