लोहरदगा, नवम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज, लोहरदगा में सोमवार को बिरसा मुंडा जयंती और जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल और प्रधानाध्यापिका सुधा देवी ने संयुक्त रुप से की। अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने कहा 15 नवंबर का दिन झारखंड के लिए आस्था गौरव और प्रेरणा का पर्व है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2021 से जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया। जो पूरे देश में आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की पहचान बन चुका है। भगवान बिरसा मुंडा की विचारधारा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके सपनों का निर्माण तभी संभव है, जब हम उनके सिद्धांतों को अपनाएं। बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा उनके अद्वितीय संघर्ष और जन सेवा के कारण मिला। भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.