चक्रधरपुर, जून 9 -- चक्रधरपुर। आदिवासी मित्र मंडल पोटका चक्रधरपुर कमेटी द्वारा मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा का जमीन की रक्षा व स्वाभिमान का संदेश अब भी प्रासंगिक-हर्ष मल्होत्राभगवान बिरसा मुंडा का साहस मौके पर विजय सिंह सामाड ने आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में भगवान बिरसा मुंडा ने जिस वीरता, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया, वह इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने न केवल जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों और शोषकों के खिलाफ हथियार उठाए, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक ...