गढ़वा, नवम्बर 15 -- बड़गड़ , प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव के तहत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। प्रखंड कार्यालय बड़गड़ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख शांति देवी ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत झारखंड आंदोलनकारियों को प्रखंड प्रमुख और बीडीओ ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में जिन आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया उनमें राजकिशोर तिर्की, केल्विन बखला, फ्रोकिला तिर्की, बिरजिनिया तिर्की, नुतन लाल तिर्की, अर्जुन तिर्की के नाम शामिल हैं। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.