रांची, जून 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को अबुआ अधिकार मंच की ओर से उन्हें कोकर स्थित डिस्टलरी पुल उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासी समाज के अधिकार, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आज भी युवाओं व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंच के अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा का जमीन की रक्षा व स्वाभिमान का संदेश अब भी प्रासंगिक-हर्ष मल्होत्रा श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में- बिपिन...