भगवान पुरुषोत्तम से की राष्ट्रकल्याण की कामना
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। कांग्रेस भाईचारा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और महानगर कांग्रेस के महासचिव प्रमोद वर्मा के संयोजन में अधिमास में बुधवार को विशेष पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने भगवान पुरुषोत्तम से विश्व, देश और अपनी काशी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भाईचारा कमेटी की तरफ से हौज कटोरा स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर में विशेष पूजन हुआ। इस अवसर पर मालपुआ, पान, दीपक, केला एवं तुलसी की माला भगवान को अर्पित की गई। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, महेशचंद्र महेश्वरी, अमिताभ दीक्षित, आकाश त्रिपाठी, अरुण सोनी, अजय श्रीवास्तव, बैजनाथ प्रसाद उर्फ घुटूर, प्रेमदीप तिवारी, मनोज वर्मा मन्नू, सुनील सिंह, अशोक विश्वकर्मा, सुनील चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, राजकुमार कुशवाहा, अमीर हैदर भोलू, किशन यादव, संजय जायसवाल आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.