गिरडीह, अगस्त 20 -- पीरटांड़। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक दिवस पर बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर स्वर्णभद्र टोंक पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर मोक्षमार्ग की कामना की है। पर्वत से लेकर मधुबन तक दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मोक्षकल्याणक महोत्सव के अवसर पर साधु-संतों के सानिध्य में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। पर्वत की तलहटी में जैन अनुयायियों द्वारा विशेष आयोजन कर भगवान पार्श्वनाथ को 2300 किलोग्राम वजन का विशाल निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस दौरान गगनभेदी मंत्रोच्चार के बीच विविध धार्मिक विधिया...