प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- कटरा मेदनीगंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पर्वराज पर्युषण के दौरान मंदिर के मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का विधि-विधान से पंचामृत एवं शांतिधारा महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में भाग लिया। जलाभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा महाभिषेक संपन्न हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य नवीन जैन, अनिल जैन, आयुष जैन, धर्मेंद्र जैन और सुरेश जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद नित्य नियम पूजन, चतुर्विंशति तीर्थंकर विधान, स्वस्ति मंगल विधान, चौसठ ऋद्धियों को अर्घ्य, भगवान पार्श्वनाथ पूजन, सोलह कारण पूजन, पंचमेरू विधान और दशलक्षण विधान कराया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन भजनों पर झूमे श्रद्धालु श्रद्धालुओं ...