आगरा, दिसम्बर 15 -- श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा निकालकर मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान पारसनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु को रथ पर विराजमान कराने के साथ हुआ। भगवान पारसनाथ जन्म कल्याणक रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। आकर्षक एवं भावपूर्ण झांकियां सजाई गईं, जिनमें भगवान पारसनाथ पर कमठ के उपसर्ग का सजीव चित्रण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिला मंडलों द्वारा डांडिया नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई भक्ति भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तंभ, साईं की तकिया, नामनेर, प्रतापपुर, बालूगंज होते हुए परस धा...