एटा, दिसम्बर 15 -- सोमवार को भगवान पारसनाथ के जन्म कल्याण के उपलक्ष्य में भगवान की भव्य रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली। यह रथ यात्रा आयोजन जैन समुदाय की एकता और भक्ति भावना का प्रतीक बना रहा। शहर के मुख्य मार्ग और बाजार भगवान पारसनाथ के जयकारों से गूंज उठे। श्रावक और श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रथ यात्रा का शुभारंभ शहर के प्रेमनगर स्थित नसिया जी जैन मंदिर से हुआ। जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का जन्म कल्याण मनाने के लिए मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया। जहां धार्मिक अनुष्ठान और मंगल पाठ किए गए। निर्धारित समय पर भगवान पारसनाथ की मनोहारी प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जैसे ही रथ यात्रा नसिया जी जैन मंदिर से बाहर निकली, आस्था और उल्लास ...