नई दिल्ली, मई 16 -- ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भीड़ ने बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े उतार दिए और चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40; जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकार लाई खास प्लान घटना का वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है और यह सवाल उठने लगा है कि धार्मिक भावनाओं के नाम पर किस हद तक हिंसा को बर्दाश्त किया जाए। इस घटना का आरंभ मंदिर दर्शन के दौरान हुआ। महिला ने कथित तौर पर देवताओं के संब...