मैनपुरी, अप्रैल 19 -- कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में रविवार को भगवान परशुराम जयंती का पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के साथ-साथ कुरसंडा और शमशेरगंज के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन के बाद भजन-कीर्तन व धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित एडवोकेट के नेतृत्व में सेठ जेएस गार्डेन में आयोजित हुआ। यहाँ उपस्थित समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से आरती उतारी। वक्ता आनंद पाठक, राधेलाल दुबे, रामबेटा त्रिवेदी और रमाकांत मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, न्याय और धर्म के साक्षात प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में...