मथुरा, अप्रैल 27 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम शोभायात्रा समिति की बैठक ठाकुर श्री राधा स्नेह बिहारी मंदिर में हुई जिसमें 15 मई को निकलनी वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। समिति के मुख्य संयोजक मुकुंदमोहन शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में लगभग तीन दर्जन से अधिक सुंदर झांकियां शामिल होंगी जो भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाएंगी। इसके साथ ही दो बैंड, नफीरी और काली दल भी यात्रा में शामिल रहेंगे। समिति के अध्यक्ष आचार्य करनकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि यात्रा गोपीनाथ बाजार से प्रारंभ होकर रंगजी मंदिर, नगरनिगम चौराहा, अनाज मंडी, प्रताप बाजार, लोई बाजार, बनखंडी, अठखंबा, पुराना शहर और विद्यापीठ चौराहा होते हुए परशुराम पार्क में जाकर संपन्न होगी। बैठक में बिहारी लाल वशिष्ठ, रामबाबू शर्मा, ईश्व...