अलीगढ़, अप्रैल 20 -- अलीगढ़ कार्यालय संवाददाता। ग्रामीण अंचल में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ कर भगवार परशुराम के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आचार्यों ने वेद-मंत्रों के साथ हवन कुंड आहूतियां डाल अनुष्ठान सम्पन्न कराए। जगह-जगह शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। छर्रा में नगर पंचायत छर्रा में भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशाल यज्ञ में समाज के लोगों ने धर्म, सत्य और न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम महा शिव मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से शुरू हुआ, जहां मुख्य यजमान के रूप में अरविंद उपाध्याय उर्फ महेश उपाध्याय एवं उनकी पत्नी मुन्नी उपाध्याय ने यज्ञ संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.