गाजीपुर, अप्रैल 20 -- पतार। भारतीय ब्राह्मण समिति की ओर से भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस का आयोजन शाहपुर उसरी स्थित सुरेश उपाध्याय के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, मुख्य अतिथि सुरेश उपाध्याय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता के रूप में विजय शंकर तिवारी ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा और मर्यादा को पुनः स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- लातेहार में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती कार्यक्रम में सुरेश उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश चौबे, सतीश उपाध्याय, संजय ...