बोकारो, फरवरी 23 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के संडे बाजार स्थित बद्री फाइल में भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 26 फरवरी से शुरू होगा। प्रतिमा अनावरण समिति द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में पहले दिन कलश यात्रा निकाली जायेगी। 27 फरवरी को मंडप प्रवेश, बेदी पूजन, पंचांग पूजन व अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। 28 फरवरी को प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे करेंगे। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहुति होगी व भंडारा लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.