अमरोहा, अप्रैल 16 -- नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के आवास विकास द्वितीय में भगवान परशुराम पार्क का निर्माण कराए जाने के निर्णय का स्थानीय ब्राह्मण सभा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बुधवार को नगर के मोहल्ला कोट स्थित मनु शर्मा के आवास पर सभा अध्यक्ष पवन कौशिक एवं महामंत्री मनु शर्मा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्राह्मण सभा की मांग पर नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन व ईओ डॉ.बृजेश कुमार के प्रयास से नगर की आवास विकास द्वितीय कॉलोनी में जल्द भगवान परशुराम पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि सभा लंबे समय से नगर में भगवान परशुराम के नाम पर किसी मार्ग, चौक, पार्क या द्वार बनाने के लिए मांग कर रही थी। पार्क में लोगों के बैठने के लिए बेंच, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व हरियाली से युक्त वातावरण तैयार किया जाएगा। इस दौरान योगेंद्र कुमार शर्मा...