सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता राजीव रंजन राजू के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्वोत्तर गांधी मैदान स्थित ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शास्त्र और शस्त्र दोनों विधाओं में निपुण थे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.