लखनऊ, अप्रैल 19 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने परशुराम जयंती के पावन अवसर पर वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम तप, त्याग और तेज के प्रतीक हैं, जिनका जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए 10 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। जिससे ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक भव्य रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से इस आयोजन को और विस्तृत रूप में परशुराम महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन यह संदेश देता है कि विजय केवल शस्त्रबल से नहीं, बल्कि ज्ञान, संयम और विवेक से प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा शहर डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जब ...