बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- पावापुरी से अनिल उपाध्याय : भगवान परशुराम जयंती 19 को, श्रद्धालु करेंगे पूजा-अर्चना भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं परशुराम, धर्म और न्याय के प्रतीक पावापुरी, निज संवाददाता। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष यह पावन अवसर 19 अप्रैल को पड़ रहा है। इस दिन श्रद्धालु मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम की आराधना करेंगे और उनके आदर्शों को स्मरण करेंगे। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। उनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का अवतार अधर्म और अन्याय का नाश करने तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। धर्मग्रंथों में वर्णन मिलता है कि भगव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.