हरिद्वार, अप्रैल 19 -- भूपतवाला स्थित होटल में राजेश पांडे के संयोजन में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान, शौर्य और त्याग के अद्भुत प्रतीक हैं। संयोजक राजेश पांडे और राकेश जमदग्नि ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ होता है, जिसमें दान-पुण्य और पूजा का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हरिमोहन भारद्वाज, रामजी दुबे, अजय यादव, लालजी यादव, मुकेश पांडे, सत्यप्रकाश पांडे, भोला शर्मा, गौरव शर्मा, राकेश शर्मा, अमर सिंह, वरदान पाठक, नरेंद्र शर्मा, सुनीता जोशी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अररिया: परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शो...