हजारीबाग, अप्रैल 19 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति हुरहुरू के तत्वावधान में शनिवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वार्ड संख्या वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी नीरज कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, नारों से गूंजायमान रहा क्षेत्र शोभायात्रा के दौरान अनुशासन...