शामली, अप्रैल 19 -- शामली। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर बिड़ोली स्थित भगवान परशुराम चौक पर एक भव्य हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम के अवतरण दिवस के रूप में मनाना एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान परशुराम किसी विशेष जाति के खिलाफ नहीं थे, बल्कि उन्होंने अत्याचारियों के खिलाफ फरसा उठाया था। उनके जीवन से हमें न्याय और धर्म की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिलती है।कांग्रेस यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया के युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य देव हैं। उन्होंने य...