मथुरा, मार्च 28 -- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की एक बैठक शनिवार को गोधूलीपुरम स्थित हरिदास धाम के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्षता करते हुए संस्थापक नेता अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, जिससे समाज के सभी वर्ग उनके आदर्शों को समझ सकें और उन्हें अपनाने का अवसर मिले। उपाध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी ने कहा कि पूर्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अवकाश हुआ करता था, लेकिन वर्तमान समय में यह परंपरा समाप्त होती जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.