भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली यात्रा
बुलंदशहर, मई 3 -- अरनिया क्षेत्र के गांव खुरियावली में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जहां से पूजा-अर्चना करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा खुरियावली से शुरू हाेकर मुनि, ऊंचागांव, रूकनपुर होते हुए कहरौला स्थित वेदीराम इंटर कालेज में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इसमें पीयूष कुमार, जीतू शर्मा, प्रमोद शर्मा, कपिल, ऋषभ पंडित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.