शामली, मई 11 -- शामली। क्षेत्र के गांव ऐरटी स्थित भारद्वाज दंडी आश्रम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन, अतिथि सम्मान समारोह एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर धार्मिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कौशिक, अशवनी शर्मा एवं कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा, अवर अभियंता अजय शर्मा, समाजसेवी मोहित शर्मा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।विजय कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम सबके भगवान हैं और समाज को उनके बताए कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। वहीं कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम में सभी की आस्था है तथा बिडौली में बनने वाले भगवान परशुराम चौक निर्माण में छत्तीस बिराद...