मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खबड़ा स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 20 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को इसको लेकर राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के परशुराम स्वयंसेवकों ने मंदिर प्रांगण में तैयारी बैठक की। इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा व संचालन मुख्य संरक्षक शुकदेव ओझा ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि जन्मोत्सव समारोह के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बैठने, हवन, भजन, अनुष्ठान आदि का स्थान चिह्नित किया गया है। महाप्रसाद वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर केशव कुमार मिंटू, दीपक कुमार, पंकज कुमार ओझा, डॉ. विजयेश कुमार, डॉ. मुकुंद कुमार, सुनील कुमार, प्रभात कुमार, आमोद ठाकुर, रणबीर कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.