बदायूं, अप्रैल 20 -- क्षेत्र के गांव चंदोई स्थित डॉक्टर भीमराव कन्या इंटर कॉलेज में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्षय में पूजा अर्चना की गई एवं वहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सामाजिक एवं देश हित के लिए प्रार्थना की एवं विश्व शांति के लिए आहुतियां दीं। उन्होंने कहा कि भगवान हरि विष्णु के छठवें अवतार महान तपस्वी एवं परम तेजस्वी भगवान परशुराम सभी के लिए एक आदर्श है। हम सभी को उनकेआदर्शों पर चलना चाहिए व अपने समाज हित एवं देश हित के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर ब्राह्मण नेता के के उपाध्याय, पूर्व प्रधान रामवीर शर्मा, निगमेश मिश्रा ,अभिमन्यु उपाध्याय, स्वदेश कुमार ,संतोष उपाध्याय ,अभिषेक उपाध्याय ,शिवम , छोटन उपाध्याय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, उल्लास व धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई परशुराम जयंती यह भी पढ़ें- भगवान परशुरा...