मेरठ, अप्रैल 20 -- अम्हैड़ा रोड स्थित सरला देवी विद्या पीठ स्कूल में सनातन प्रेमी सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित अतुल राम शास्त्री ने पूजा अर्चना संपन्न करवाई। मुख्य यजमान सविता राजपूत, प्रधुमन शर्मा, कविता शर्मा रहे। इस मौके पर प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करते हुए भगवान परशुराम का चित्र दिया गया। इस मौके पर संयोजक राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, करूणेश गौड़, सिद्धार्थ शर्मा, कार्तिकेय, रूद्र, उज्जवल कौशिक, विनोद गौड़, ओमपाल प्रजापति, संगीता शर्मा, गुंजन गौड़, गार्गी शर्मा, विमला जाटव, आमोद भारद्वाज, दिनेश चौधरी, मोनू मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जयघोष के साथ मना परशुराम जन्मोत्सव, बांटे 500 पौधे यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया भगवान ...